Bihar Election 2025 : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 14 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंज़ूरी दे दी है। नई दिल्ली में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खालिक ने बताया कि यह सूची बिहार के विभिन्न ज़िलों और विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैयार की गई है। उन्होंने आगे कहा कि उम्मीदवारों का चयन क्षेत्रीय ज़रूरतों, सामाजिक समीकरणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को ध्यान में रखकर किया गया है।

देखें किसे कहां से मिला टिकट:

  • गोविंदगंज (पूर्वी चंपारण): राजू तिवारी
  • सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा): संजय कुमार सिंह
  • दरौली-एससी (सीवान): विष्णुदेव पासवान
  • गरखा-एससी (सारण): सीमांत मृणाल
  • साहेबपुर कमाल (बेगूसराय): सुरेंद्र कुमार
  • बखरी-एससी (बेगूसराय): संजय कुमार
  • परबत्ता(खगड़िया): बाबूलाल शौर्य
  • नाथनगर (भागलपुर): मिथुन कुमार
  • पालीगंज (पटना): सुनील कुमार
  • ब्रह्मपुर (बक्सर) : हुलास पांडे
  • डेहरी (रोहतास) : राजीव रंजन सिंह
  • बलरामपुर (कटिहार) : संगीता देवी
  • मखदुमपुर (जहानाबाद) : रानी कुमारी
  • ओबरा (औरंगाबाद) : प्रकाश चंद्र

ऐसे हुआ एनडीए में सीटों का बंटवारा:

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। घटक दलों के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। सहमति के अनुसार, राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए सीटों का बंटवारा इस प्रकार है:

  • जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू): 101 सीटें
  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा): 101 सीटें
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [लोजपा(आर)]: 29 सीटें
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम): 6 सीटें
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम): 6 सीटें

बिहार में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव :

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर 2025 को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। राज्य की सभी 243 सीटों के लिए मतगणना 14 नवंबर को होगी। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ एनडीए (भाजपा, जदयू, लोजपा-रामविलास आदि) और विपक्षी महागठबंधन (राजद, कांग्रेस आदि) के बीच है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला एनडीए विकास और कल्याणकारी योजनाओं पर दांव लगा रहा है, जबकि तेजस्वी यादव की राजद बेरोजगारी और जातिगत न्याय के मुद्दों को उठा रही है। जनसुराज पार्टी तीसरा विकल्प बनने की कोशिश कर रही है।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version