Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए के भीतर सीट बंटवारे की व्यवस्था लगभग तय हो गई है। 243 सीटों में से, नीतीश कुमार की पार्टी जदयू 105 सीटों पर, भाजपा 103 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) 22 सीटों, हम 7 सीटों और रालोद 5 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
इस बीच एनडीए की आधिकारिक घोषणा से पहले ही, जदयू ने अपनी चुनावी तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं और आंतरिक रूप से 31 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव और श्रवण कुमार जैसे दिग्गज नेताओं के टिकट पक्के हैं, जबकि मोकामा से अनंत सिंह को मैदान में उतारना एक बड़ा दांव है। जदयू का यह कदम चुनावी तैयारियों में तेज़ी का संकेत है।
जदयू के 31 उम्मीदवारों की पहली सूची में “बाहुबली” नेता अनंत सिंह से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी श्रवण कुमार तक के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, बिजेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, लेशी सिंह, कौशल किशोर और चेतन आनंद जैसे प्रमुख चेहरे भी उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। इस सूची ने चुनावी सरगर्मी और बढ़ा दी है, और राजनीतिक विश्लेषक इसे आगामी सीटों की घोषणाओं से जोड़कर देख रहे हैं। आइए जानते हैं किसे कहाँ से टिकट मिल सकता है।
जदयू के 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (Jdu First Candidate List)
- नालंदा सीट: श्रवण कुमार
- कल्याणपुर : महेश्वर हज़ारी
- राजगीर सीट: कौशल किशोर
- सुपौल सीट: बिजेंद्र यादव
- पिपरा सीट: रामविलास कामत
- निर्मली सीट: अनिरुद्ध यादव
- संदेश सीट: राधा चरण सेठ
- जगदीशपुर सीट: भगवान कुशवाहा
- केसरिया सीट: शालिनी मिश्र
- वाल्मीकिनगर सीट: रिंकू सिंह
- मोकामा सीट: अनंत सिंह
- फुलपरास सीट: शिला मंडल
- हरलाखी सीट: सुधांशु शेखर
- धमदाहा सीट: लेशी सिंह
- शिवहर सीट: चेतन आनंद
- रुन्नीसैदपुर सीट: पंकज मिश्रा
- बरारी सीट: विजय निषाद
- आलम नगर सीट: नरेंद्र यादव
- सोनबरसा सीट: रत्नेश सदा
- कांटी सीट: अजीत कुमार
- कुचायकोट सीट: अमरेन्द्र पाण्डेय
- बहादुरपुर सीट: मदन सहनी
- ठाकुरगंज सीट: गोपाल अग्रवाल
- करहगर सीट: वशिष्ठ सिंह
- बेलारगंज सीट: मनोरमा देवी
- सूरजगढ़ा सीट: रामानंद मंडल
- बिहारीगंज सीट: निरंजन मेहता
- सुल्तानगंज सीट: ललित नारायण मंडल
- बरबीघा सीट: सुदर्शन कुमार
- अमरपुर सीट: जयंत राज
- वारिसनगर सीट: अशोक कुमार

