Bihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज घोषित कर दिए गए। इस चुनाव में एनडीए ने जोरदार वापसी की है। चुनाव परिणामों के आधार पर, नीतीश कुमार का फिर से मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। बिहार चुनाव में मुख्य मुकाबला जनता दल-यूनाइटेड के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और राजद के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन के बीच था।

इस चुनाव में कई प्रमुख नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से सम्राट चौधरी, महुआ से तेज प्रताप यादव और लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा जैसी सीटों पर सबकी निगाहें टिकी थीं। कई सीटों के नतीजों ने आखिरी समय तक हलचल मचाए रखी।

 

 

क्रम संख्या विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी का नाम पार्टी रुझान/परिणाम
1 राघोपुर तेजस्वी यादव राजद जीते
2 तारापुर सम्राट चौधरी भाजपा जीते
3 लखीसराय विजय कुमार सिन्हा भाजपा जीते
4 मोकामा अनंत सिंह जदयू जीते
5 महुआ तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल हारे
6 जाले जीवेश कुमार मिश्रा भाजपा जीते
7 अलीनगर मैथिली ठाकुर भाजपा जीते
8 सरायरंजन विजय कुमार चौधरी जदयू जीते
9 रघुनाथपुर ओसामा शहाब राजद जीते
10 सीवान मंगल पांडेय भाजपा जीते
11 छपरा खेसारी लाल यादव राजद हारे
12 गरखा सीमांत मृणाल एलजेपी (आर) हारे
13 दानापुर रामकृपाल यादव भाजपा जीते
14 जोकीहाट शाहनवाज आलम राजद हारे
15 कटिहार तारकिशोर प्रसाद भाजपा जीते
16 सुपौल विजेंद्र प्रसाद यादव जदयू जीते
17 झंझारपुर नीतीश मिश्रा भाजपा जीते
18 कुटुंबा राजेश कुमार कांग्रेस हारे
19 अमौर सबा जफर जदयू हारे
20 रुपौली बीमा भारती राजद हारे
21 नबीनगर चेतन आनंद जदयू जीते
22 जमुई श्रेयसी सिंह भाजपा जीतीं

 

 

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version