Bihar Election 2025 : भाकपा (माले) उम्मीदवारों की सूची: भाकपा (माले) ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 18 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। राजद, कांग्रेस, वीआईपी, झामुमो और वामपंथी दलों के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय होने से पहले ही वाम दल ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। भाकपा (माले) के राज्य कार्यालय सचिव परवेज ने बताया कि 18 सीटों के लिए अंतिम सूची जारी कर दी गई है। बाकी सीटों के लिए गठबंधन सहयोगियों के साथ बातचीत जारी है।
18 सीटों पर सीपीआई (एमएल) उम्मीदवारों के नाम की घोषणा:
1. तरारी (196) – मदन सिंह चंद्रवंशी
2. अगिआंव एससी (195) – शिव प्रकाश रंजन
3. आरा (194) – कयामुद्दीन अंसारी
4. डुमरांव (201)- अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा
5. काराकाट (213)- अरुण सिंह
6. अरवल (214) – महानंद सिंह
7. घोषी – (217) – रामबली सिंह यादव
8. पालीगंज (190)-संदीप सौरभ
9. फुलवारी (188) – गोपाल रविदास
10. दीघा – (181) – दिव्या गौतम
11. दरौली – (107) – सत्यदेव राम
12. जीरादेई – (106) – अमरजीत कुशवाहा
13. दरौंदा – (109) – अमरनाथ यादव
14. भोरे – (103)जितेन्द्र पासवान
15. सिकटा – (09) वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता
16. वारिसनगर (132) फूलबाबू सिंह
17. कल्याणपुर-(131)रंजीत राम
18.बलरामपुर – (65)महबूब आलम

