Bihar Election 2025 : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 71 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। भाजपा ने पहली सूची में ज़्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। दोनों उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी पहली सूची में शामिल हैं।

गौरतलब है कि सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से और विजय कुमार सिन्हा लखीसराय विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव दानापुर से चुनाव लड़ेंगे। सीवान से मंगल पांडे, हाजीपुर से अवधेश सिंह, बांकीपुर से नितिन नवीन, हिसुआ से अनिल सिंह और पातेपुर से लखींद्र पासवान को टिकट मिला है।

 

 

त्रिविक्रम नारायण सिंह को औरंगाबाद और नीरज बबलू को छातापुर से मैदान में उतारा गया है। रामकृपाल यादव को दानापुर, मंत्री नितिन नवीन को बांकीपुर, संजय सरावगी को दरभंगा, नीरज कुमार बबलू को छातापुर, पूर्व उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी को बेतिया और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को कटिहार से टिकट दिया गया है।

रत्नेश कुशवाहा ने टिकट के लिए आभार व्यक्त किया

प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होते ही पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरे रत्नेश कुशवाहा ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं भारतीय जनता पार्टी के फैसले के साथ हूँ। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे पार्टी से कोई शिकायत नहीं है। नई पीढ़ी का स्वागत और अभिनंदन है। पटना साहिब विधानसभा की जनता ने मुझे लगातार सात बार विजयी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी के रूप में उन्होंने जो स्नेह और प्यार मुझे दिया है, उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊँगा।”

 

देखें किसे कहाँ से मिला टिकट :

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version