Bihar Crime News : बिहार में दुष्कर्म का विरोध करने पर दिनदहाड़े एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक महिला के साथ जबरन संबंध बनाना चाहता था। विरोध करने पर उसने महिला को गोली मार दी। घटना का आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतका महिला की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा बालू टोला निवासी 26 वर्षीय मोनी देवी के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि गांव का ही एक युवक प्रकाश मंडल लंबे समय से महिला पर जबरन संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। इसको लेकर दोनों के बीच कुछ कहा सुनी हुई। इसके बाद महिला ने इसकी जानकारी गांव – समाज के लोगों को दी। जिसके बाद आज सुबह जब वह दुकान पर बैठी थी, तभी आरोपी प्रकाश मंडल हाथ में हथियार लहराता हुआ आया और उसके माथे में गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार मृतका के पति की चार-पांच साल पहले कोरोना काल में मौत हो गई थी। मृतका के दो बच्चे हैं, एक सात साल की बेटी और एक पांच साल का बेटा। बेटा अपने ननिहाल सिंहेश्वर स्थान मधेपुरा में रहता है।

 

दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या :

गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की सास बिमला देवी ने बताया कि उसकी बहू दुकान चलाकर घर चलाती थी। उसने बताया था कि युवक उसका नंबर मांग रहा था, उसे गोली मार दी गई। मृतका के पति की चार-पांच साल पहले कोरोना काल में मौत हो गई थी। मृतका के दो बच्चे हैं, एक सात साल की बेटी और एक पांच साल का बेटा। बेटा मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान स्थित अपने ननिहाल में रहता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रकाश मंडल अक्सर महिला के घर के आसपास मंडराता रहता था और उसका मोबाइल नंबर मांगता था। महिला ने उसे कई बार चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना। आज सुबह आरोपी महिला के घर पहुंचा और कहासुनी के बाद हथियार लेकर आया और गोली चला दी।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में में जुटी :

मृतका के रिश्तेदार कैलाश राम ने बताया कि उन्होंने आरोपियों से हथियार भी छीन लिया था, लेकिन गुलन मंडल ने आरोपी को छुड़ाकर फरार करा दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है। परिजनों ने चार घंटे तक शव नहीं उठने दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। किसी तरह उन्हें समझाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version