Murder in Love Affair : बिहार में भाभी के साथ अवैध संबंध रखने वाले देवर की सगे भाई ने ही गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना पश्चिमी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना इलाके की है। घटना के बाद हत्याकांड आरोपी भाई फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। देवर-भाभी की इस कहानी और पति द्वारा भाई की हत्या की खबर जैसे ही इलाके में फैली, हड़कंप मच गया। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान है।
मिली जानकारी के अनुसार छोटे भाई का बड़े भाई की पत्नी के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले में पहले एक केस भी दर्ज हो चुका है। स्थानीय लोंगो के मुताबिक महिला अपने देवर के प्यार में इतनी पागल हो गई थी कि अपने पति के साथ रहने को भी तैयार नहीं थी। इस बीच एक दिन दोनों घर छोड़कर फरार हो गए थे। जिसके बाद पति मनोज साह ने अपने छोटे भाई आमोद साह पर पत्नी को अगवा करने का केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर से पूछताछ की, तो महिला ने अपने देवर के साथ रहने की इच्छा जताई। फिर इस मामले में कोर्ट के आदेश पर दोनों को छोड़ दिया गया।
कोर्ट के इस आदेश के बाद से पति मनोज साह काफी डिप्रेशन में था, वह अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाना चाहता था। इस बीच गुरुवार की रात जब देवर-भाभी घर में अपने कमरे में थे। तभी मनोज वहां पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्से में आगबबुला हो गया। इस दौरान उसने आमोद पर गोली चला दिया। एक गोली उसके सिर में लग गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना के बाद मनोज साह फरार हो गया।
घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। जिसके बाद स्थानीय लोंगो न पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आमोद को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ कर रही है।
वहीं पुलिस ने घटनास्थल से एक लोडेड मैगजीन और खोखा बरामद किया है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य का सैंपल लिया है। फिलहाल पुलिस महिला का बयान लेकर पुरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

