Bihar Crime News : बिहार के गोपालगंज ज़िले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दो युवकों ने न सिर्फ़ एक नाबालिग लड़की का रेप किया, बल्कि विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा भी।

घर से अगवा कर बनाया हवस का शिकार :

पीड़िता की मां के मुताबिक, रविवार को उनकी बेटी घर पर थी। इसी दौरान दो युवक आए और उसे उनके घर के सामने बने एक घर में ले गए। वहां उसे ज़बरदस्ती एक कमरे में बंद कर दिया गया और दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसका रेप किया।

पीड़िता ने क्या कहा?

पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपियों का विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो दोनों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसकी आंख पर हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी और अब उसे धुंधला दिखाई देता है।

पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच :

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सब-इंस्पेक्टर राखी कुमारी ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है। बयान के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस क्राइम सीन की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद पीड़िता को मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता का फिलहाल इलाज चल रहा है।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version