Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar Crime News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता ! अपहृत छात्र 24 घंटे में बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार.
Bihar

Bihar Crime News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता ! अपहृत छात्र 24 घंटे में बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार.

डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी और पीड़ित छात्र विकाश झा के बीच पैसों का लेन-देन का विवाद था। इसी को लेकर आरोपियों ने फिरौती वसूलने की नीयत से अपहरण की साजिश रची थी। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।
Bihar TodayBy Bihar TodayAugust 28, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Crime News : बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने समस्तीपुर से अपहृत छात्र विकाश झा को मात्र 24 घंटे के भीतर बेगूसराय जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस अपहरण कांड में संलिप्त 5 अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविंद कुमार, राजीव कुमार (संसिपुर, बछवाड़ा थाना), शक्ति कुमार (रानी टोल), बिट्टू कुमार (शेरपुर) और पंकज कुमार के रूप में हुई है।

Join-Our-WhatsApp-Group

पुलिस के अनुसार अपहृत छात्र उजियारपुर प्रखंड के शेखपुरा गांव का निवासी विकास झा (25 वर्ष) ने एक दिन पहले ही लाइब्रेरी में नामांकन लिया था। जहां से मंगलवार शाम को लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने हथियार के बल पर उसे कार में बैठा लियाऔर ओवर ब्रिज होते हुए बेगूसराय की ओर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने गमछे से विकास का मुंह बांध दिया था। इस मामले में अपहरणकर्ताओं ने छात्र के भाई प्रशांत कुमार से संपर्क कर 16 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी।

दलसिंहसराय थाना की पुलिस द्वारा दलसिंहसराय थान कांड सं0-322/2025 की घटना का सफल उद्वेदन करते हुए घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार |@bihar_police @ANI#Samastipurpolice #Samastipur #igdarbhanga #digdarbhanga #Haitaiyaarhum #Bihar pic.twitter.com/jSPUq97rjK

— Samastipur Police (@Samastipur_Pol) August 27, 2025

अपहर्ताओं ने मांगी 16 लाख रुपये फिरौती :

प्रशांत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में साफ तौर पर आरोप लगाया कि अरविंद कुमार (पिता अर्जुन राय, निवासी वार्ड 12, संसिपुर, बेगूसराय) और उसके साथियों ने उसके भाई का अपहरण किया है। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ने के एवज में 16 लाख रुपये फिरौती देने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई।

नदी किनारे छिपाकर रखा था छात्र :

इस संबंध में डीएसपी दलसिंहसराय विवेक शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। उनके नेतृत्व में चलाए गए अभियान में पुलिस ने गुप्त सूचना व तकनीकी निगरानी के आधार पर बुधवार को बछवाड़ा थाना क्षेत्र के संसिपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान गांव में नदी किनारे से छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान इस अपहरण कांड में शामिल पांच अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी और पीड़ित छात्र विकाश झा के बीच पैसों का लेन-देन का विवाद था। इसी को लेकर आरोपियों ने फिरौती वसूलने की नीयत से अपहरण की साजिश रची थी। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।

Join-Our-WhatsApp-Group

Arrested Bihar Police Crime News Samastipur
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.