Bihar Crime : बिहार में एक किशोरी के साथ बलात्कार किया गया। घटना रविवार रात की है, जब नालंदा-पटना सीमा क्षेत्र में चलती गाड़ी में उसके साथ दो घंटे तक बलात्कार किया गया। घटना के बाद, आरोपी ने लड़की को उसी गाड़ी में घर छोड़ दिया। घटना के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।
आरोपी गिरफ्तार: घटना पटना अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, पीड़िता जब घर पहुँची, तो उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। अगले दिन, सोमवार को भदौर थाने में मामला दर्ज किया गया। घटना की सूचना मिलने पर भदौर थाना प्रभारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी को सूचित किया। तत्काल कार्रवाई करते हुए, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
दोस्त ने ही वारदात को अंजाम दिया: घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक और किशोरी दोस्त थे। दोनों एक ही गाँव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे कुछ देर से चोरी-छिपे फोन पर बात कर रहे थे। घटना वाले दिन आरोपी युवक ने लड़की को नालंदा ले जाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया। चलती गाड़ी में दो घंटे तक उसके साथ बलात्कार किया।
दोनों पक्षों में तनाव: घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है। पुलिस गांव में डेरा डाले हुए है। बाढ़ एसडीपीओ-2 आयुष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह एक जघन्य घटना है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुकेश कुमार को घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

