Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar Crime : बिहार में जमीन, शराब, बालू माफियाओं और अपराधियों की खैर नहीं, अब सीसीए के तहत होगी कार्रवाई.
Bihar

Bihar Crime : बिहार में जमीन, शराब, बालू माफियाओं और अपराधियों की खैर नहीं, अब सीसीए के तहत होगी कार्रवाई.

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिलाधिकारी को सीसीए की धारा 3, 4, 5 और 6 के तहत आदेश पारित करने का अधिकार दिया गया है। यह आदेश संबंधित थाना, अनुमंडल पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को क्रियान्वयन के लिए भेजा जाएगा।
Bihar TodayBy Bihar TodayAugust 30, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं.
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Crime News : बिहार में ज़मीन, बालू, शराब माफियाओं, संगठित गिरोहों और अवैध आर्थिक व आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) 2024 की धारा 11 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सरकार ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Join-Our-WhatsApp-Group

इस संबंध में पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के आदेश के बाद अब अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। डीएम ने सभी पुलिस अधीक्षकों, सहायक पुलिस अधीक्षकों, अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थानाध्यक्षों को बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 2024 के तहत पारित आदेशों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है।

इसके लिए सीसीए (CCA) की धारा 11 की स्टैंडर्ड संचालन प्रक्रिया का चार्ट तैयार किया गया है। बताया गया कि जनवरी से अब तक सीसीए-3 के तहत कुल 197 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जिनमें 116 प्रस्तावों का निष्पादन कर आदेश पारित हो चुके हैं तथा शेष प्रस्तावों के क्रियान्वयन की प्रक्रिया चल रही है, इनका क्रियान्वयन भी शीघ्र किया जायेगा।

अपराधियों को किया जाएगा तड़ी पार :

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिलाधिकारी को सीसीए की धारा 3, 4, 5 और 6 के तहत आदेश पारित करने का अधिकार दिया गया है। यह आदेश संबंधित थाना, अनुमंडल पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को क्रियान्वयन के लिए भेजा जाएगा।

थाना स्तर पर प्रस्ताव तैयार कर उसे निष्कासन रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। जिलाधिकारी का आदेश आने के बाद आरोपी को जिले या किसी भी क्षेत्र से बाहर किया जा सकेगा। पुलिस उस पर लगातार निगरानी रखेगी और यदि वह आदेश का उल्लंघन करता है, तो तुरंत गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी के आदेश पर उसे तीन माह तक हिरासत में रखा जा सकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। भू-माफिया, बालू माफिया, शराब माफिया, शराबबंदी के संगठित गिरोह और अवैध आर्थिक गतिविधियों एवं अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar Crime Bihar Election 2025 Bihar Police Patna
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.