Anant Singh : पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को हाई कोर्ट ने बहुचर्चित सोनू-मोनू गोलीकांड मामले में जमानत दे दी है। पटना हाई कोर्ट से जमानत मिलते ही समर्थकों में खुशी का माहौल कायम हो गया। इसकी खबर मिलते उनके समर्थको ने मिठाई बांटे, एक दूसरे को गुलाल लगाये और पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया।
विदित जो कि अनंत सिंह सोनू-मोनू गोलीकांड मामले में जनवरी 2025 से जेल में बंद थे। इस मामले में सोनू और मोनू ने पंचमहला थाना में एक एफआईआर दर्ज कराया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इस केस में आज मामले की सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट के जस्टिस चंद्रशेखर झा ने उन्हें जमानत दी है।
इससे पहले इस मामले के आरोपी सोनू को भी जमानत मिल चुकी है, जिसके बाद वह भागलपुर जेल से रिहा हो गया था। अब अनंत सिंह को भी जमानत मिलने के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
इसकी खबर मिलते ही उनके समर्थक उत्साहित हो गए। इसके बाद बड़ी संख्या में जुटे अनंत के समर्थकों ने थाना चौक पर पटाखे फोड़े और अनंत सिंह जिंदाबाद के नारे भी लगाए। मोकामा थाना चौक पर अनंत समर्थक कन्हैया सिंह और चंचल सिंह ने भी इस खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आगामी चुनाव में जीत के लिए हुंकार भरी। अनंत सिंह के समर्थकों ने पूर्व विधायक को जमानत मिलने को न्याय की जीत बताया है।
जानकारी के मुताबिक सोनू और मोनू ने अपने ईंट भट्टे पर कार्यरत मुंशी पर मुकेश सिंह पर कथित तौर पर रुपए गबन करने का आरोप लगाते हुए उसके घर में ताला जड़ दिया था। जिसके बाद मुकेश ने अनंत सिंह से मदद मांगी। साथ ही पंचमहला थाना में सोनू-मोनू के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के जमकर गोलीबारी हुई थी।

