Hero Splendor Monsoon Offer : आज के समय में हर कोई कम मेनटेंस और अच्छी माइलेज वाली बाइक खरीदना चाहता है।अगर आप भी कोई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपका बजट सीमित है, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है।
अभी हीरो मोटर्स की स्प्लेंडर प्लस बाइक को मात्र 10,000 रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं और फिर हर महीने एक निश्चित EMI देकर इसका उपयोग कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं हीरो स्प्लेंडर आपको हर महीने कितनी EMI देनी होगी और साथ ही इस पर कितना ब्याज देना होगा।
अभी पटना में हीरो स्प्लेंडर प्लस की एक्स शोरूम कीमत 79,576 रुपये है। अगर आप इसे आज खरीदना चाहते हैं, तो आपको इस पर आरटीओ रजिस्ट्रेशन के लिए 7,866 रुपये और इंश्योरेंस के लिए 6,423 रुपये देने होंगे। इन अतिरिक्त खर्चों के साथ, बाइक की ऑन-रोड कीमत लगभग 93,865 रुपये हो जाती है।

अब बात करते हैं EMI की, अगर आप इस बाइक को 10,000 रुपये का डाउनपेमेंट पर खरीदते हैं, तो बाकी रकम आपको लोन के रूप मिलेगी। जिस पर आपको सालाना 10 प्रतिशत ब्याज देना होगा। वहीं अगर आप इस लोन पर 36 महीनों का क़िस्त बनबाते हैं तो आपको करीब 25,000 रुपये ब्याज के रूप में देने होंगे। इस हिसाब से आपको हर महीने लगभग 3000 रुपये की EMI देनी होगी। कृपया ध्यान दें कि यह EMI गणना एक अनुमानित मूल्य है।

नज़दीकी डीलरशिप से संपर्क करें:
वास्तविक ईएमआई राशि आपके द्वारा चुनी गई डीलरशिप, स्थान और विशेष ऑफ़र पर निर्भर हो सकती है। इसके अलावा, लोन पर ब्याज दर भी आपके सिबिल स्कोर को प्रभावित कर सकती है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए, आप अपने नज़दीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

