Citroen Basalt X Launch : फ्रांसीसी कार निर्माता Citroen भारत में लगातार अपने पोर्टफोलियो को विस्तार दे रहा है। इसी क्रम में कंपनी अपनी नई एसयूवी (SUV) Citroen Basalt X को इस साल सितंबर में लॉन्च करने वाली है। इसको लेकर हाल ही में कंपनी ने इसका टीज़र भी जारी किया और अब बुकिंग भी शुरू कर दी है।
Citroen Basalt X डिज़ाइन और वेरिएंट :
Citroen Basalt X को डार्क थीम के साथ पेश होगी। इसका एक्सटीरियर भी पूरी तरह ब्लैक फिनिश होगा। वहीं अलॉय व्हील्स का डिज़ाइन मौजूदा स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही रहेगा। हालांकि इसके इंटीरियर में बदलाव देखने को मिलेंगे।
Citroen Basalt X इंटीरियर और डैशबोर्ड अपग्रेड :
टीज़र के अनुसार, कार का केबिन प्राइमरी तौर पर ब्लैक कलर में होगा, जिसमें कॉपर/ब्रॉन्ज इंसर्ट्स दिए जाएंगे। डैशबोर्ड में बड़े बदलाव किए गए हैं:
- डुअल-टोन फिनिश और पैटर्न वाले पैनल
- नए डिज़ाइन के एसी वेंट्स और कंट्रास्ट ट्रिम
- एसी कंट्रोल्स को सेंटर स्टैक के ऊपर की ओर शिफ्ट किया गया है।
- हैज़र्ड लाइट स्विच अब एसी वेंट्स के बीच स्थित होगा।
- टॉप वेरिएंट में लेदरेट अपहोल्स्ट्री का विकल्प भी दिया जा सकता है।
Citroen Basalt X के फीचर्स :
- कीलेस एंट्री और ड्राइविंग
- 360-डिग्री कैमरा
- अन्य प्रीमियम कनेक्टिविटी फीचर्स
- मैकेनिकल रूप से इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
Citroen Basalt X के इंजन :
- 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन
- 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन
- गियरबॉक्स ऑप्शन में स्टैंडर्ड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल होंगे।
Citroen Basalt X की कीमत और बुकिंग डिटेल्स :
अनुमानित कीमत:
- बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत: ₹8.32 लाख
- टॉप डार्क एडिशन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत: ₹14.1 लाख
- ऑन-रोड कीमत: ₹9.4 लाख से ₹16 लाख (वेरिएंट के आधार पर)
Citroen Basalt X की बुकिंग ₹11,000 के टोकन अमाउंट पर शुरू हो चुकी है।

