Hero Glamour : आजकल लोगों को बाइक खरीदने के लिए कई ऑप्शन उपलब्ध है। ऐसे लोगों के लिए यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन सी बाइक खरीदें और कौन सी नहीं? अगर आप भी कम्फर्ट, माइलेज, कम मेंटेनेंस और कम बजट वाली बाइक की तलाश में हैं, तो हीरो ग्लैमर आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। हीरो की यह बाइक अभी आपको सिर्फ़ 10,000 रुपये के डाउन पेमेंट पर मिल रहा हैं। आइए जानते हैं इस बाइक की माइलेज, कीमत और EMI के बारे में:

कितनी है कीमत ?

दिल्ली की बात करें तो हीरो ग्लैमर के बेस ड्रम वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग 1 लाख रुपये है। एक्स-शोरूम कीमत के अलावा, इसमें RTO शुल्क और बीमा राशि भी शामिल है। हालाँकि, शहर और वेरिएंट के आधार पर बाइक की ऑन-रोड कीमत अलग-अलग हो सकती है।

कितना देना होगा डाउन पेमेंट?

अगर आप इस बाइक को खरीदते समय 10,000 रुपये डाउन पेमेंट देते हैं, तो बाकी 90,000 रुपये के लिए आपको बाइक लोन लेना होगा। जिस पर आपको 9% से 10.5% का ब्याज चुकाना होगा। जैसे कि अगर लोन 3 साल के लिए लिया जाता है, तो उस पर 9% की ब्याज दर से 18000 बजाज लगेगा। इस हिसाब से कुल करीब1 लाख 8 हजार रूपये आपको चुकाना होगा। जिसके लिए आपको 3,000 रुपये की ईएमआई 36 महीने तक देनी होगी।

फीचर्स और माइलेज :

हीरो ग्लैमर 125 के फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी हेडलैंप और हैज़र्ड लाइट्स हैं। इंजन किल स्विच का इस्तेमाल बाइक को स्टार्ट या स्टॉप करने के लिए किया जा सकता है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स भी शामिल हैं।

हीरो ग्लैमर में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 11.4 bhp की पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन OBD2B कंप्लायंट और फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है, जो बेहतर माइलेज और स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। कंपनी के मुताबिक, इसका ARAI-प्रमाणित माइलेज 65 किमी/लीटर है। यह बाइक एक फुल टैंक पर लगभग 880 किलोमीटर तक चल सकती है।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version